बरेली, फरवरी 22 -- आंवला। सरस्वती विद्या मंदिर में शुभाशीष विदाई समारोह हुआ। इसका शुभारंभ एसडीएम विदुषी सिंह ने किया। एसडीएम ने कहा कि हर विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम करें। छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्र दिव्यपाल, ध्रुव चौहान, सपना वर्मा और राशि शर्मा आदि ने अपने अनुभवों को साझा किया। प्रांतीय सांस्कृतिक महोत्सव पूरनपुर में लोकनृत्य प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रबंधक राकेश कुमार सक्सेना एडवोकेट ने पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य गवेंद्र सिंह चौहान ने एसडीएम का सम्मान किया। यहां योगेश माहेश्वरी, मुनेंद्र पाल, अखिल गुप्ता, सुधांशु गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार, पंकज सिंह, चांदनी, अंशिका अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.