बरेली, जनवरी 2 -- आंवला। साइबर ठगों ने एक किसान से रिश्तेदार की मदद के नाम पर 48500 रुपये की ठगी की। थानाक्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी बृजेश कुमार सिंह के पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को उनका परिचित बताते हुए कहा कि आपका एक रिश्तेदार मुंबई एयरपोर्ट पर फंसा है और उनके पास ज्यादा कैश होने के कारण उन पर पेनल्टी लगी है। ठग की बातों में आकर बृजेश ने दो बार में कुल 48,500 रुपये बताए गए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। शाम को नंबर बंद होने पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने तत्परता दिखाते हुए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी गई रकम को ठग के खाते पर होल्ड करा दिया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...