मथुरा, जनवरी 31 -- यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ ब्रजमंडल क्षत्रिय राजपूत सभा ने किया प्रदर्शन छटीकरा। केंद्र सरकार द्वारा यूजीसी नियमों में किए गए हालिया बदलावों के विरोध में शुक्रवार को क्षत्रिय राजपूत सभा और सवर्ण समाज के विभिन्न संगठनों ने मथुरा के छटीकरा-वृंदावन मोड़ पर विरोध प्रदर्शन किया। ब्रजमंडल क्षत्रिय राजपूत सभा के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर मुकेश सिंह सिकरवार के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने इन नियमों को काला कानून करार देते हुए छटीकरा से कमल मंदिर तक पैदल यात्रा निकाली। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार जनरल वर्ग के युवाओं पर लगातार ऐसे नियम थोप रही है जिससे उनका भविष्य अंधकार में जा रहा है। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिंह सिकरवार ने कहा जनरल वर्ग पहले से ही एससी-एसटी एक्ट जै...