बरेली, फरवरी 9 -- आंवला। पुलिस ने मंदिरों में चोरी करने वाले चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पांच पीतल की घंटियां बरामद की हैं। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। छह जनवरी को ग्राम किशनपुर स्थित ठाकुर महाराज जी मंदिर से पीतल की घंटियां चोरी हो गई थीं, जिसकी पुजारी उमेश चंद्र पाराशरी ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अतुल निवासी मनौना को ग्राम मनौना में मजार पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से मंदिर से चोरी की गई पांचों घंटियां बरामद हुईं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक चंदकी राम, मोहम्मद इशहाक और हेड कांस्टेबल सत्यवीर सिंह शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.