पाकुड़, फरवरी 22 -- अमड़ापाड़ा और महेशपुर की सीमा पर बसे बासमती गांव में रविवार की अहले सुबह कोयला लदे डंपरों ने जमकर उत्पात मचाया। सुबह करीब 04:00 बजे तेज रफ्तार में गुजर रहे चार डंपरों में से एक ने बिजली के खंभों और तारों को रौंद डाला। इस दौरान बिजली का एक पोल पूरी तरह उखड़ गया, जबकि दो अन्य पोल बुरी तरह टेढ़े हो गए। रफ्तार इतनी अधिक थी कि बिजली का तार डंपर में फंस गया, जिसकी चपेट में आकर सड़क किनारे खड़ी एक मैजिक गाड़ी भी काफी दूर तक घिसटती चली गई। गनीमत रही कि बिजली के तार कवर वाले (इंसुलेटेड) थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर इतनी तेज गति में थे कि सड़क किनारे मौजूद दो लोग बाल-बाल बचे। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए बिजली विभाग को फोन कर लाइन कटवाई, जिससे जान-माल का बड़ा नुकसान टल गया। म...