बरेली, फरवरी 24 -- आंवला। गांव मऊ चंद्रपुर में सोमवार को एक बछड़े को डंडे से पीटकर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। पुलिस जांच कर रही है। आम आदमी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र सिंह चौहान ने दी तहरीर में बताया कि गांव मऊ चंदपुर के एक व्यक्ति की फसल में बछड़ा चला गया था। आरोप है कि इस पर उस व्यक्ति ने बछड़े की डंडे से पीटकर मार दिया। उन्होंने कहा कि बेजुबान पशुओं के साथ ऐसी क्रूरता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग की है। मृत मिला गोवंश, हत्या का आरोप सेंधा। एक तालाब के किनारे गोवंश के मृत मिलने से लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। गांव ढकौरा के संदेव, शनि प्रताप ने बताया कि उनके गांव के पास किसी व्यक्ति ने डंडे से पीटकर एक गोवंश की हत्या कर दी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, ...