बरेली, फरवरी 16 -- आंवला। एक व्यक्ति ने अपने कैंसर पीड़ित पिता की बीमारी छिपाकर 10 लाख रुपये का जीवन बीमा कराया और पॉलिसी जारी होने के मात्र 19 दिन बाद फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र लगाकर दावा पेश कर दिया। कंपनी की टीम ने जांच में पाया कि मृतक को पहले से ही मुंह का कैंसर था। इसके अलावा नगर पालिका परिषद के रजिस्ट्रार कार्यालय ने भी उक्त मृत्यु प्रमाण पत्र को फर्जी करार दिया। बीमा कंपनी के प्रतिनिधि उमेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...