रुडकी, फरवरी 7 -- मंगलौर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद ने एक दिन, एक घंटा, एक साथ वृहद सफाई श्रमदान का आयोजन किया। इसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया। प्रथम रूट पर पालिका अध्यक्ष मोहिद्दीन अंसारी के नेतृत्व तथा पर्यवेक्षक सफाई निरीक्षक जसवीर सिंह की देखरेख में नूर गार्डन लंढौरा रोड से पुलिस स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड तक सफाई की गई। इसमें एमएआई इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय किला के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...