बरेली, फरवरी 13 -- आंवला। थाना क्षेत्र के गांव कटसारी निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के 12 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि शादी में 20 लाख रुपयें और गाड़ी के अलावा ससुराल वाले 10 लाख रुपयें नकदी की मांग कर रहे थे। अंशू कुमारी ने बताया कि उसकी शादी 28 नवंबर 2025 को बदायूं निवासी मनोज के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति ने कम दहेज के उत्पीड़न और मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता ने अपने देवर पर भी कमरे में खींचकर अश्लील हरकत करने और विरोध करने पर ससुर द्वारा दहेज की मांग पूरी न करने उत्पीड़न का आरोप की। पांच जनवरी को आरोपियों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पति मनोज, ससुर रामऔतार, देवर रमेश सहित कुल 12 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.