नवादा, फरवरी 4 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। राज्य भर में उन्नयन की योजना के तहत नवादा की सभी प्रमुख सिंगल लेन सड़कों को डबल लेन में बदलने का लाभ मिलना निश्चित है। इससे यातायात सुगम होगा और व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी। साथ ही, जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों, विशेषकर उग्रवाद प्रभावित इलाकों में आवागमन को बेहतर बनाने के लिए नए छोटे-बड़े पुलों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है। यह जिले का स्वरूप बदलने वाला साबित होगा। शिक्षा विभाग के लिए सर्वाधिक 68,216.95 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। नवादा के लिए इसके निहितार्थ यह हैं कि जिले में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की पढ़ाई करने वाली छात्राओं के लिए आधुनिक गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण बेहद लाभप्रद होगा। इसके साथ ही, नवादा स्थित सरकारी पॉलिटेक्निक और आईटीआई संस्थानों को आधुनिक मशीनों और डिजिटल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.