काशीपुर, फरवरी 18 -- जसपुर, संवाददाता। आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को हरिद्वार से महामंडलेश्वर रूपेंद्र प्रकाश जसुपर में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में पहुंचे। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को जातियों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में संगठित होना होगा। आयोजकों ने उन्हें प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। बुधवार को संयोजक डॉ. एमपी सिंह ने महामंडलेश्वर रूपेंद्र प्रकाश, संजय कुमार और माधवी सिंघल का स्वागत किया। महामंडलेश्वर ने आरएसएस के शताब्दी वर्ष की यात्रा पर कहा कि संघ ने पिछले एक दशक से राष्ट्र निर्माण और चरित्र निर्माण में जो भूमिका निभाई है, वह अतुलनीय है। उन्होंने भारत के गौरव को विश्व पटल पर पुनः स्थापित करने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला। माधवी सिंघल ने कार्यक्रम में पारिवारिक मूल्यों पर जोर दिया। संयोजक डॉ. एमपी सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.