बरेली, फरवरी 6 -- आंवला। डीएम के निर्देश पर प्रशासन ने नगर में चाइनीज मांझे की बिक्री पर सख्ती शुरू कर दी है। जानलेवा हादसों को रोकने के लिए इसकी बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रशासन ने पकड़े जाने पर दोषी को पांच साल की जेल और एक लाख के जुर्माने की सजा बताई है। शीशे की परत वाला यह मांझा बाइक सवारों और पक्षियों के लिए जानलेवा साबित रहा है। सीओ नितिन कुमार ने क्षेत्र के पतंग और मांझा दुकानदारों को चेतावनी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...