बुलंदशहर, फरवरी 18 -- बुलंदशहर। नगर के धमेड़ा अड्डा क्षेत्र में एक दबंग ने घर में घुसकर एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने एक व्यक्ति पर चाकू और ईंट से वार कर उसे मरणासन्न कर दिया और बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की। पीड़ित दंपति की 10 वर्षीय बेटी को भी पीटा गया। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में धमैड़ा अड्डा स्थित टावर वाली गली निवासी पीड़िता शहनाज ने तहरीर देकर बताया कि 11 फरवरी की शाम करीब 6 बजे वह अपने घर में काम कर रही थी। उसी दौरान हीरापुर निवासी आरोपी लब्बू उनके घर में घुस आया। आरोप है कि लब्बू अक्सर पीड़िता शहनाज के पति वहीद को अपने साथ ले जाकर नशा कराता है और रुपये ऐंठ लेता है। पीड़िता शहनाज ने आरोपी का विरोध किया तो आरोपी उससे मारप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.