बरेली, फरवरी 8 -- आंवला। नगर के अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में चिकित्सा अधिकारी डॉ. निवेदिता सिंह के निर्देशन में टीम ने 43 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां वितरित कीं। मरीजों की जांच के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं और शिशुओं का टीकाकरण किया गया। डिजिटल हेल्थ मिशन के तहत 31 लाभार्थियों की आभा आईडी बनाई गई। फार्मासिस्ट अवशेष कुमार, लैब टेक्नीशियन अर्जुन कश्यप, नर्स प्रियंका अहिरवार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.