मुजफ्फरपुर, फरवरी 21 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गोबरसही स्थित ब्रह्मर्षि परिषद के प्रदेश संयोजक हरेराम मिश्रा के आवास पर शनिवार को शोकसभा की गई। प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई इस शोकसभा में जिला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा के पुत्र अधिवक्ता सिद्धार्थ के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सिद्धार्थ ने बहुत कम समय में वकालत के पेशे के साथ-साथ समाजसेवा में भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाई थी। उनका मृदुभाषी स्वभाव और सेवाभाव अनुकरणीय था। वक्ताओं ने कहा कि सिद्धार्थ का जाना न केवल ओझा परिवार के लिए, बल्कि संपूर्ण अधिवक्ता समाज और जिले के लिए अपूरणीय क्षति है। मौके पर विशुन देव प्रसाद सिंह, प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.