भागलपुर, जनवरी 20 -- अंतर महाविद्यालय हैंडबॉल (महिला) टूर्नामेंट 2025-26 का आयोजन विश्वविद्यालय खेल विभाग के कैलेंडर के मुताबिक, मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय, नवगछिया में आयोजित किया जा रहा है। महाविद्यालय के आयोजन सचिव ने खेल का आयोजन 21 जनवरी को निर्धारित किया था। जिसकी सूचना क्रीड़ा सचिव, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय एवं सभी प्रतिभागी महाविद्यालयों को भेज दी गई थी। उन्होंने बताया कि चूंकि यह खेल विश्वविद्यालय कैलेंडर में नया होने के कारण प्रतिभागी महाविद्यालयों ने हैंडबॉल (म.) टूर्नामेंट का आयोजन 28 जनवरी को निर्धारित करने पर अपना-अपना सहमति प्रदान किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...