रुडकी, जनवरी 8 -- कलियर। बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता बृजेन्द्र काला उर्फ बिज्जू इन दिनों हॉलीवुड की फीचर फिल्म शेष की शूटिंग के सिलसिले में पिछले चार दिनों से रुड़की में प्रवास पर हैं। शूटिंग की व्यस्तताओं के बीच गुरुवार को उन्होंने समय निकालकर विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक में हाजिरी पेश की। गैलेक्सी इवेंट्स के फाउंडर और मशहूर इवेंट प्लानर कुंवर शाहिद के साथ वह दरगाह पहुंचे। उन्होंने अकीदत के फूल और चादर चढ़ाकर दुआ मांगी। दरगाह परिसर में मौजूद खादिम मुनव्वर अली साबरी ने उन्हें दस्तारबंदी कर सम्मानित किया। अभिनेता ने मुल्क-ए-हिंदुस्तान में अमन, खुशहाली और तरक्की की कामना की। बृजेन्द्र काला ने बताया कि वह हॉलीवुड की फीचर फिल्म शेष की शूटिंग के लिए रुड़की आए हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...