बगहा, जनवरी 20 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय बिहार मदरसा शक्षिा बोर्ड की मौलवी व फोकानिया की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। परीक्षा को लेकर केदो पर पहले से ही काफी सख़्ती की गई थी। परीक्षा का आयोजन शहर के छह सहित जिले के दस केंद्रों पर किया गया। मदरसा बोर्ड की यह परीक्षा 19 से 25 जनवरी तक दो-दो पालियों में आयोजित की जाएगी। साफ-सुथरी परीक्षा संचालन को लेकर प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी की गई थी। पहले दिन की परीक्षा को लेकर सुबह आठ बजे से पहले ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर जुटने शुरू हो गए।8.15 के बाद प्रवेश शुरू हुआ, उसके पूर्व परक्षिार्थियों की पूरी जांच की गई। परीक्षा के पहले दिन अरबी व फारसी विषय की परीक्षा ली गई। परीक्षा देखने के लिए छात्रों ने बताया कि फारसी के सवाल कठिन आए हुए थे। इसे बनाने में काफी समय लगा। परीक्षा के बेहतर संचाल...