हजारीबाग, मार्च 24 -- हज़ारीबाग़ जिला प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र में कटकमसांडी के सारूगारू निवासी मनोज कुमार क्षेत्री पिता चेत बहादुर ने थाना में ठगी व जालसाजी का मामला दर्ज कराया है। जिसमे हज़ारीबाग़ जुलू पार्क स्थित टिटेनियम महिंद्रा कंपनी के कर्मी अमित कुमार पांडेय पिता अर्जुन पांडेय रतनपुर हनुमान मंदिर मंडई रोड कोलघटी और कंपनी के मैनेजर दीपक कुमार सिंह पर फ़ाइनेंस के नाम पर 40 हज़ार रुपया ठगने का आरोप लगाया है। सदर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं। इस बाबत सदर पुलिस ने बताया कि आवेदन मिला है जांच पड़ताल चल रहा है। दोषी बख्शे नहीं जायेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.