समस्तीपुर, अप्रैल 14 -- रोसड़ा। बीते दिनों थाना क्षेत्र के ढ़ट्ठा में बिजली करंट से हुई अधेड़ महिला की मौत के बाद परिजनों व ग्रामीणों के द्वारा किये गए सड़क जाम मामले में रोसड़ा पुलिस में प्राथमिकी दर्ज की है। एसएचओ इंस्पेक्टर लालबाबू कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिसमें 18 लोगों को नमाजद व 50 अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है। इंस्पेक्टर ने बयान में कहा है कि घटना के बाद उग्र लोगों ने भिरहा हॉस्पीटल चौक के समीप शव को सड़क पर रख दिया और बांस बल्ला लगाकर आवागमन को अवरुद्ध कर दिया। काफी समझाए-बुझाए जाने के बाद भी समझने को तैयार नहीं हुए। उग्र भीड़ में शामिल महिला व पुरुष पुलिस पदाधिकारी से भी दुर्व्यवहार करते रहे। इस भीड़ में शामिल असमाजिक तत्वों द्वारा बार-बार हाथ में लाठी-डंडा लेकर लोगों को उकसाया भी जा रहा था। इंस्पेक्टर ने कहा है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.