फतेहपुर, फरवरी 8 -- फतेहपुर। थाना राधानगर मिशन शक्ति टीम द्वारा ढकौली में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओ व बालिकाओ को दहेज से संबंधित बढ़ते प्रकरणों के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही थाने पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके अलावा टीम द्वारा महिलाओं को जागरुक करने के लिए चलाए जाने वाले अभियान, महिला सशक्तिकरण, विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी देकर जागरुक किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...