सीवान, फरवरी 15 -- सीवान जिले में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। शहर के मैदान स्थित महेंद्र नाथ मंदिर, सोहगरा धाम मंदिर के साथ-साथ शहर के प्रसिद्ध महादेव शिव मंदिर में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है। तड़के चार बजे से ही मंदिरों के पट खुलते ही भक्तों की लंबी कतारें लग गईं और देखते ही देखते पूरा मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" के जयघोष से गूंज उठा। महाशिवरात्रि के अवसर पर महिला, पुरुष, युवा और बच्चे पूरे उत्साह के साथ पूजा-अर्चना में जुटे हुए हैं। श्रद्धालु जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं। गंगाजल, दूध, दही, शहद, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर विधिवत पूजा की जा रही है। कई श्रद्धालु व्रत रखकर दिनभर उपवास कर रहे हैं और रात्रि में विशेष जागरण में श...