फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 21 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मिनी कुंभ के नाम से मशहूर मेला श्री रामनगरिया इस बार करीब चार किलोमीटर एरिया में बसेगा। माघ महीने भर इस अध्यात्म नगरी में 25 हजार साधु संत और कल्पवासियों के साधना करने का अनुमान है। इसी को देखते हुये प्रशासनिक स्तर से तैयारियां की जा रही हैं। मेला क्षेत्र व्यापक होने के साथ ही इंतजाम मेे भी तब्दीली की गयी है। पांचालघाट के पतित पावनी गंगा तट पर तीन जनवरी से मेला श्री रामनगरिया की शुरुआत होगी। इसक ो देखते हुये मेले में अध्यात्मिक गोता लगाने के लिए श्रद्धालुओं का आना बराबर जारी है। कल्पवास और साध संतों के क्षेत्र में सैकड़ों तंबू लग गये हैं। विधिवत रूप से आराधना माघ महीने के पहले दिन से ही शुरू होगी। मेला क्षेत्र में 50 से अधिक स्थानों पर श्रीमद भागवत कथा, रामकथा, शिवपुराण आदि अध्यात्मिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.