हापुड़, फरवरी 24 -- हापुड़ में 665 स्थानों पर होगा होलिका दहन, सुरक्षा के कड़े प्रबंध हापुड़ संवाददाता। होली को लेकर जिले में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएंगे। हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की पैनी निगाह रहेगी। इसको लेकर पुलिस प्लान तैयार कर रही है। असामाजिक तत्वों को भी पुलिस चिह्नित करने में जुट गई है। नए स्थानों पर होलिका का दहन नहीं होगा और कोई नई परम्परा नहीं होगी। जनपद में 665 स्थानों पर होलिका का दहन होगा। होलिका दहन के समय पुलिस, चौकीदार और पुलिस मित्र तैनात रहेंगे। सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी पुलिस पैनी निगाह रखेगी। बाजारों में भी पुलिस की टीमें गश्त कर संदिग्धों पर निगाह रखेगी। होली को लेकर पुलिस गांव-गांव, शहर के गली मोहल्लों में शांति समिति की बैठक का आयोजन करेगी। सभी से होली मिलजुलकर मनाने की अपील की जाएगी। रमजान माह भी चल रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.