पिथौरागढ़, दिसम्बर 7 -- लोहाथल रामलीला में लव-कुश जन्म की लीला का भावपूर्ण मंचन बेरीनाग। लोहाथल में श्री बासुकीनाग रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित पारंपरिक रामलीला का मंचन जोर-शोर से जारी है। बारहवें दिन की लीला का शुभारंभ धोबी-धोबिन के मार्मिक संवाद से हुआ, जिसने दर्शकों को गहराई तक प्रभावित किया। इसके बाद क्रमवार रूप से राम-लक्ष्मण संवाद, माता सीता की वनगमन तैयारी, सीता-लक्ष्मण का हृदयस्पर्शी संवाद, ऋषि वाल्मीकि और सीता का मिलन, वन देवियों द्वारा सीता का दर्शन, लव-कुश का जन्म तथा अश्वमेध यज्ञ तक की लीला का जीवंत मंचन किया गया। अंत में अश्वमेध यज्ञ के घोड़े को छोड़े जाने की घटना तक का दृश्य प्रस्तुत कर पात्रों ने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। लीला का कुशल संचालन लक्ष्मण सिंह कार्की ने किया। मंच पर उपस्थित दर्शकों में उत्साह का माहौल रहा और हर...