दरभंगा, अगस्त 12 -- सिंहवाड़ा। पर्यावरण सुरक्षा के क्षेत्र में कार्य व लोगों को जागरूक कर रहे संजय कुमार कुशवाहा युवाओं के लिए आईकॉन बन गए हैं। प्रखंड के विश्वनाथपट्टी निवासी संजय की पहचान क्षेत्र में 'पर्यावरण मित्र के रूप में है। अब तक उन्होंने 16 लाख से अधिक पौधे लगाए हैं। उनके इस अभियान के कारण जिला सहित अन्य प्रदेशों में अब तक इन्हें 22 अवार्ड प्राप्त हो चुके हैं। पहला अवार्ड मोतिहारी में ग्लोबल पीस एंबेसडर अवार्ड के रूप में मिला था। वहीं, मध्य प्रदेश के भोपाल में 'पर्यावरण सांसद सम्मान से सम्मानित किया गया था। राजस्थान के जयपुर में पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के जन्म दिवस समारोह पर आयोजित कार्यक्रम में इन्हें 'डॉ. कलाम प्रशंसा सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही दरभंगा, पटना, बांका, रांची, उत्तर प्रदेश व झारखंड के कई शहरों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.