समस्तीपुर, फरवरी 22 -- विद्यापतिनगर। प्रखंड के गढ़सिसई पंचायत के वार्ड 5 निवासी विजय कुमार सिंह के पुत्र अनमोल कुमार ने छोटे जगहों में मशरूम की खेती कर लोगों के बीच आदर्श स्थापित किया है। वे पड़ोस के पतेली गांव के किसान दीप रंजन के द्वारा की जा रही मशरूम की खेती देख काफी प्रभावित हुये। उन्होंने छोटे से जगहों में कुछ ही दिनों पहले 25 फीट लंबा और 4 फीट चौड़ा का 4 बेड में बटन बना मशरूम का उत्पादन शुरू किया गया है। इसमें मशरूम का उत्पादन कर उन्हें अच्छी आमदनी प्राप्त हो रही है। एक दिन बाद निकलने वाले मशरूम को निकट के बाजार में बेचकर उन्हें अच्छा लाभ मिल रहा है। युवा किसान अनमोल कुमार ने बताया की पड़ोस में मशरूम की खेती देख अपनी रोजगार समझकर बिना कोई ट्रेनिंग लिए मशरूम की खेती छोटे से जगहों में शुरू किया है और अभी प्रति किलो 200 रुपए की बिक्री हो ...