सुल्तानपुर, फरवरी 4 -- दोस्तपुर, संवाददाता। तेंदुआ महनियां में पुराने नीम के पेड़ की डाल कटवाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट और पथराव का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तेंदुआ महनियां निवासी भीमनरायन ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनके मकान की बाउंड्री के भीतर स्थित पुराने नीम के पेड़ की डालें मकान व विद्युत पोल पर लटकी थीं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। इसी कारण वन विभाग से लिखित अनुमति लेकर शनिवार को वह पेड़ की डाल कटवा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पट्टीदार श्यामबहादुर पाण्डेय, राजपाल उर्फ मंगल, विजयपाल उर्फ संजय, चंद्रपाल व सुजीत मौके पर पहुंचे और घर में घुसकर ईंट-पत्थरों से मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह जान बचाकर वह भागे, लेकिन उनकी वृद्ध मां उर्मिला ...