खगडि़या, जून 6 -- बेलदौर, एक संवाददाता। बोबिल पंचायत के हनुमाननगर गांव में एक दिवसीय संतमत सत्संग का आयोजन गुरुवार को किया गया। इसमे स्वामी पुरुषोत्तम जी महाराज ने भाग लेते हुए सत्संग प्रेमियों को संबोधित करते हुआ कहा कि झूठ नहीं बोलना चाहिए। माता पार्वती ने एक झूठ बोली थी, जिससे नाराज हो भगवान शिव ने उन्हें त्याग दिया था। आगे कहा कि गुरु महाराज महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज भागलपुर कुप्पाघाट गुफा में 18 महीने तक तक तपस्या करके अपने उद्देश्य की प्राप्ति की। इसलिए सत्संग प्रेमियों को भी लगातार प्रयास करते रहना चाहिए। इस संबंध में उदाहरण दाते हूए कहा कि जिस रास्ते पर राही चलते रहते हैं तो रास्ता उस पर बना रहता है, ज़ब उस रास्ते पर वह चलना छोड़ देते हैं, तो रास्ता भी बंद हो जाता हैं। जब तक जीवन है, तब तक सभी लोगों को तप करना चाहिए। तप करने से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.