खगडि़या, अक्टूबर 9 -- अलौली । एक प्रतिनिधि अलौली प्रखंड अन्तर्गत शहरबन्नी गांव में बुधवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। उनकी प्रतिमा पर दिवंगत केन्द्रीय मंत्री सह लोजपा (आर) के सुप्रीमो चिराग पासवान ने माल्यार्पण किया। वही अपने बिहार को विकसित राज्य बनाने के अपने पिता के सपने को साकार करने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि देने के बाद चिराग पासवान अपनी बड़ी मां व परिवार के अन्य सदस्यों से मिले। चिराग पासवान के साथ उनकी मां रीना पासवान भी साथ थी। इस मौके पर खगड़िया सांसद राजेश वर्मा, जमुई सांसद अरुण भारती, समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी, लोजपा आर के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, प्रधान महासचिव संजय पासवान, सांसद प्रतिनिधि पवन कुमार जायसवाल, लोजपा के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार उर्फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.