खगडि़या, फरवरी 7 -- खगड़िया, नगर संवाददाता परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ. संजीव कुमार ने विधायक बाबू लाल शौर्य पर आरोप लगाते हुए कहा है कि परबत्ता प्रखंड के नयागांव में प्रस्तावित 29 करोड़ रुपये की अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल योजना को जबरन यहां से हटवाया जाना, परबत्ता प्रखंड की जनता के जीवन के साथ सीधा खिलवाड़ और एक सुनियोजित जनविरोधी साजिश है। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल का भूमि पूजन एवं शिलान्यास उनके कार्यकाल में विधिवत रूप से किया गया था। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी और मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के कारण ही कार्य आरंभ होने में देरी हुई थी। इसके बावजूद सत्ता परिवर्तन के बाद राजनीतिक द्वेष और निजी स्वार्थ के चलते इस जीवनरक्षक परियोजना को परबत्ता नयागांव से हटवा दिया गया, जो अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय है। फोटो: नाम से डॉ संजीव ...