खगडि़या, मार्च 27 -- परबत्ता। एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र की माधवपुर पंचायत के विष्णुपुर गांव में बुधवार को सांढ़ने एक वृद्ध को पटखनी दे दी। घायल बृद्ध माधवपुर गांव निवासी 75 वर्षीय बरेखा सिंह बताया जा रहा है। घायल वृद्ध का का प्राथमिक उपचार सीएचसी में किया गया। वही स्थिति गंभीर देख उसे बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया गया। इधर स्थानीय मुखिया आशुतोष कुमार सिंह ने बताया की वृद्ध व्यक्ति सड़क किनारे किसी कार्य से खड़ा था। इसी बीच सांढ़़ ने उन्हें अचानक पटखनी दे दी। घायलावस्था में परिजनों ने इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार बाद घायल की स्थिति गंभीर देख उसे रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.