खगडि़या, अगस्त 11 -- परबत्ता। एक प्रतिनिधि प्रखंड के अतिप्राचीन भगवान श्रीराम मंदिर खजरैठा, सार्वजनिक ठाकुरबाड़ी कबेला, श्री राधे श्याम ठाकुरबाड़ी नयागांव पचखुट्टी, अगुआनी ठाकुरबाड़ी आदि मंदिरों में आयोजित पांच दिवसीय झूलनोत्सव कार्यक्रम रविवार को संपन्न हुआ। खजरैठा गांव में स्थित भगवान श्रीराम के दरबार में अंग क्षेत्र के संगीत कलाकार मनीष कुमार मानस की प्रस्तुति पर श्रोतागण झूमने पर मजबूर हो गए। साथ ही तबला पर राहुल कुमार, बैंजो पे बादल और पैड पे बिट्टू साथ दे रहे थे। अरे राजा जी खजनवा दे दा रानी जी गहनवां दे दा गीत पर श्रोतागण जमकर तालियां बजाई। वही रात्रि में प्रत्येक घर से रंग बिरंगे पकवान, मिठाई, फल आदि से भगवान को भोग लगाया गया। साथ ही विशेष पूजन किया। इस कार्यक्रम को लेकर खजरैठा सहित विभिन्न गांवो में पांच दिनो तक भक्ति का माहौल बना र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.