मिर्जापुर, फरवरी 17 -- पटेहरा। विकास खंड के हड़ौरा ग्राम पंचायत की मतदाता सूची के भाग संख्या 41 व 42 में दर्ज 422 मतदाताओं में 343 नाम फर्जी या बाहरी पाए गए हैं। इन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची हटाया जाएगा। प्राथमिक विद्यालय हड़ौरा के बीएलओ शिवप्रकाश सिंह ने इसकी रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी को भेज दी है। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजे गए लिखित रिपोर्ट में इन मतदाताओं के नामों को फर्जी और बाहरी बताया है। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सहायक विकास पंचायत अधिकारी धर्मेन्द्र दूबे ने इस सबंध में बताया कि हड़ौरा के भाग संख्या 41 व 42 की मतदाता सूची में कुल 422 नाम दर्ज थे। बीएलओ की रिपोर्ट के आधार पर इनमें से 343 नाम विलोपित किए जाएंगे। ब्लाक में एसआईआर की फीडिंग का कार्य चल रहा है। निर्वाचन आयोग ने विलोपित किए जाने वाले मतदाताओं की पह...