चतरा, फरवरी 21 -- चतरा, प्रतिनिधि। रसोइया संघ की तीन दिवसीय हड़ताल के कारण कई विद्यालयों में मध्याह्न भोजन व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वैसे कुछ विद्यालयों में शिक्षकों के द्वारावैकल्पिक व्यवस्था किया गया है। जहां स्थानीय स्तर पर भोजन तैयार कर बच्चों को खिलाया जा रहा है। हड़ताल के कारण विभिन्न विद्यालयों में किसी तरह व्यवस्था संभालते हुए बच्चों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है. हड़ताल लंबी खिंचने की स्थिति में व्यवस्था पर और असर पड़ने की आशंका जतायी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...