साहिबगंज, जुलाई 9 -- बोरियो। ट्रेड यूनियनों की आम हड़ताल का समर्थन करते हुए प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका आज नौ जुलाई को हड़ताल में रही। प्ररवंड की 163 आंगनबाड़ी केन्द्र पूर्ण रूप से बंद रही। केन्द्र में नामांकित लगभग 5200 बच्चे पठन-पाठन से वंचित रहे। पोषाहार भी नहीं मिला। 17 सूत्री मांगों के समर्थन में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं ने हड़ताल का समर्थन किया। वहीं रसोईया हड़ताल से बाहर रही। सभी स्कूलों में एमडीएम बना एवं वितरण भी हुआ। बाल विकास परियोजना कार्यालय की एलएस बॉबी कुमारी ने बताया कि प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं ने हड़ताल में रहने की सूचना दे दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.