दरभंगा, मार्च 8 -- मनीगाछी। बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी गोप गुट के आह्वान पर अपनी मांगों को लेकर राजस्व कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से अंचल का काम काज पूरी तरह प्रभावित हो गया है। सभी 22 पंचायतों के राजस्व से संबंधित सभी कार्यों में व्यवधान उत्पन्न हो गया है। ज्ञात हो कि इस प्रखंड की 22 पंचायतों में महज आठ राजस्व कर्मचारियों द्वारा राजस्व संबंधी कार्य किया जा रहा था, जिससे आम लोगों को कठिनाई हो रही थी। एक कर्मचारी के पास दो से तीन पंचायतों का कार्य भार था।सर्वे को लेकर भी जमीन संबंधी जानकारी, दाखिल खारिज, परिमार्जन आदि को लेकर राजस्व कर्मचारियों के पास भीड़ लगी रहती थी। पूर्व से बनी कठिनाइयों के बाद हड़ताल के कारण इन कामों के लिए लोग इधर-उधर भटक रहे हैं। हड़ताली राजस्व कर्मचारी सूरज कुमार, विजय कुमार, मुकेश कुमार, निरंजन कुमार ,सत्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.