लखीमपुरखीरी, मई 21 -- लखीमपुर। जिले भर के संविदा बिजली कर्मचारी मंगलवार को 72 घंटे की हड़ताल पर चले गए। पहले दिन ही इसका असर दिखाई देने लगा। शहर से गांव स्तर तक तमाम जगहों पर सुबह से गायब हुई बिजली सप्लाई दोपहर तक गुल रही। वहीं तमाम जगहों पर देर शाम तक भी लोगो को सप्लाई का इंतजार करना पड़ा। बिजली विभाग के निविदा, संविदा कर्मचारियों के रात 12 बजे के बाद से चार्ज छोड़ने का एलान किया था। पर बिजली विभाग के टीजी टू कर्मचारी चार्ज लेने ही नहीं आए। मंगलवार की सुबह छह बजे से चार्ज देने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी। इससे जिले की बिजली सप्लाई चरमरा गयी। विद्युत सप्लाई व्यवस्था में कही 33 के वी लाइन ब्रेकडाउन हो गया तो कहीं 11 केवी फीडर रात से बन्द पड़े रहे। शहर पावर हाउस छाउछ के तीन 11 केवी फीडर बन्द हो गये। वही गढ़ी पावर हाउस के कई फेस बन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.