लखनऊ, जुलाई 23 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता हज़रत शहीद कासिम बाबा सेवा समिति दिलकुशा गार्ड में सेवा समिति के कार्यालय में कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता दरगाह शरीफ के सज्जादा नशीन जुबैर अहमद खान ने की। कार्यकारिणी बैठक में तय किया गया कि दरगाह हजरत क़ासिम शहीद का सालाना उर्स मुबारक आगामी 6, 7 व 8 अगस्त को मनाया जाएगा। ज़ुबैर अहमद ने बताया कि सालाना उर्स मुबारक तीन दिनों तक मनाया जायेगा। जिसमें विगत वर्षों के तरह सभी विभिन्न कार्यक्रम किये जायेगें। जायरीनों के लिए दरगाह कमेटी द्वारा हेल्प लाईन मोबाईल नम्बर- 9335242288 जारी किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.