सिद्धार्थ, अप्रैल 28 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। मिठवल क्षेत्र के खदरा गांव की दो वर्षीय बच्ची अरुणिता पुत्री रामराज को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत नई जिंदगी मिली है। ह्रदय रोग से पीड़ित बच्ची का परिवार इलाज के लिए परेशान था। स्वास्थ्य विभाग की दिलचस्पी से पीड़ित बच्ची का अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में नि:शुल्क सफल इलाज संभव हो सका है। बच्ची अब पूरी तरह स्वस्थ होकर खेलकूद रही है। बच्ची के पिता रामराज ने बताया कि मिठवल सीएचसी पर कार्यरत आरबीएसके टीम की चिकित्सक डॉ. साधना वर्मा, फार्मासिस्ट सत्यम गुप्त, एएनएम शीला कुमारी की टीम ने जुलाई 2024 को गांव में स्वास्थ्य परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान बच्ची अरुणिता में जन्मजात ह्रदय रोग से पीड़ित होने की आशंका हुई। इस दौरान बच्ची को सीएचसी मिठवल रेफर किया गया। सीएचसी पर जांच पड़ताल के बाद मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.