मैनपुरी, दिसम्बर 18 -- मैनपुरी। मनरेगा कार्य में ड्यूटी करने गए अधेड़ की ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना कुर्रा के ग्राम टिमराख निवासी 50 वर्षीय शौकत अली पुत्र दिलदार अली बीते 17 दिसंबर को प्रात: 10 बजे देवपुरा के फौजी स्कूल के पास ग्राम प्रधान द्वारा चलाए जा रहे मनरेगा कार्य में ड्यूटी पर थे। तभी अचानक उनकी ह्रदय गति रुकने से हालत बिगड़ गई। आनन फानन में ग्राम प्रधान व परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी व पांच बच्चों को रोता बिलुखता छोड़ गया। मृतक शौकत अली फाइल फोटो। पूर्व ब्लॉक प्रमुख के निधन पर हुई शोक सभा करहल। पूर्व ब्लॉक प्रमुख तुलसीराम यादव निवासी ग्राम बाड़ा का बीती रात 10 बजे आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.