देवघर, नवम्बर 30 -- देवघर, प्रतिनिधि नगर थाना से संबंधित एक मामले की जांच के लिए पटना ह्यूमन राइट्स की टीम देवघर पहुंची। टीम ने थाना पहुंचकर संबंधित प्रकरण से जुड़े दस्तावेजों और पक्षों के बयान का अवलोकन किया। टीम अधिकारियों ने मीडिया को कोई जानकारी नहीं दी। सूत्रों की मानें तो मामला एक दंपती के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद से संबंधित है। सूत्रों के अनुसार, महिला कोर्ट के माध्यम से पति से अलग हो चुकी है, फिर भी पति से मेंटेनेंस प्राप्त कर रही है। इसी बिंदु को लेकर शिकायत दर्ज हुई थी, जिसके आधार पर ह्यूमन राइट्स की टीम ने पूरे प्रकरण की सत्यता की जांच की। बताया गया कि टीम ने नगर थाना पुलिस अधिकारियों से मामले से जुड़े कागजात, निर्णय की प्रतियां और दोनों पक्षों की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई। टीम देर शाम तक जांच-पड़ताल की और आव...