अलीगढ़, फरवरी 5 -- अलीगढ़। आरपीएफ ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग ड्राइव के तहत रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी और रेल में सफर के दौरान सुरक्षा को लेकर बुधवार को जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के तहत आरपीएफ ने यात्रियों को लगातार हो रही मानव तस्करी के बारे में यात्रियों को जागरूक किया। आरपीएफ के पोस्ट कमांडर डीपी सिंह ने बताया कि आरपीएफ ने मानव तस्करी को रोकने और शिकार हुए लोगों को बचाने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया है। यात्री किसी भी सुरक्षा संबंधी सूचना, रेल मदद पोर्टल या मोबाइल ऐप के माध्यम से दे सकते हैं। या फिर 139 हेल्पलाइन नंबर, पुलिस कंट्रोल रूम 112 या चाइल्डलाइन नंबर 1098 पर भी सूचना दे सकते हैं। इस अवसर पर एवीए के असिस्टेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर प्रभात कुमार, आरपीएफ के एसआई धीरज चौधरी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...