बगहा, जून 27 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। नगर परिषद की ओर से एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ एसडीएम गौरव कुमार, नगर सभापति पुष्पा गुप्ता, उपसभापति रश्मि रंजन ने संयुक्त रूप से पौधा लगा कर किया। इसके बाद बगहा अनुमंडल मुख्यालय में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की दीदियों के द्वारा पौध रोपित किया गया। पौधरोपण से पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी गौरव कुमार ने समूह की दीदियों को पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी और इस अंतर्राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने का अनुरोध किया। सभापति पुष्पा गुप्ता ने समूह की दीदियों और उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.