बिहारशरीफ, जनवरी 8 -- हौसले की उड़ान 03 : महज 13 दिनों की ट्रेनिंग से मिली नई उड़ान, जूट बैग के कारोबार से नीतू गढ़ रहीं अपनी पहचान बिहारशरीफ के तुंगी पंचायत की नीतू देवी ने आरसेटी नूरसराय से लिया प्रशिक्षण पति के सिलाई के काम में हाथ बंटाते-बंटाते खुद बन गईं उद्यमी समूह से 75 हजार रुपये ऋण लेकर खरीदी मशीन, घर पर ही शुरू किया उत्पादन कभी बच्चों की पढ़ाई थी मुश्किल, अब बड़े पैमाने पर व्यापार बढ़ाने की तैयारी फोटो: नीतू देवी तुंगी: जूट के बैग तैयार करती हुई उद्यमी नीतू देवी। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। इरादे पक्के हों तो सफलता के लिए वर्षों का इंतजार नहीं करना पड़ता। इसे साबित कर दिखाया है बिहारशरीफ प्रखंड के तुंगी पंचायत के गंजपर गांव की नीतू देवी ने। वर्ष 2024 में जीविका से जुड़ने के बाद उन्होंने महज कुछ ही महीनों में खुद को एक कुशल उद्यमी...