जौनपुर, जनवरी 20 -- जौनपुर, संवाददाता। बाराबंकी के हैदरगढ़ टोल प्लाजा पर अधिवक्ताओं के हंगामा के बाद अब अधिवक्ताओं ने टोल प्लाजा पर टोल देना बंद कर दिया है। इसका असर सोमवार को दिखा जब दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता तीन गाड़ी से जलालपुर थाना क्षेत्र स्थित हौज टोल प्लाजा से गुजरे। पहले तो टोल कर्मियों ने रोका लेकिन जब अधिवक्ताओं ने अपना परिचय दिया तब टोल कर्मियों ने टोल टैक्स नहीं लिया। करीब 1 घंटे बाद अधिवक्ता वापस उसी रास्ते से आए लेकिन टोलकर्मियों ने न तो अधिवक्ताओं को रोका न ही टैक्स लिया। अधिवक्ताओं ने टोलकर्मियों को यह भी बताया कि अब अधिवक्ता टोल टैक्स नहीं देंगे। हौज टोल प्लाजा शहर से 20 किलोमीटर के अंदर के दायरे में आता है इसलिए टोल नहीं लगेगा। इस अवसर पर अधिवक्ता कृपा शंकर श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव, घनश्याम ओझा, रविंद्र विक्रम सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.