देवघर, अप्रैल 21 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। मदरसा दारुल उलूम सिराजुल इस्लाम चांदमारी कमेटी का चुनाव हंगामे के बीच स्थगित कर दिया गया। मदरसा को सुचारु रूप से संचालन के लिए हर तीन वर्ष में नई कमेटी का गठन किया जाता है। जिसमें अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य चुने जाते हैं। मदरसा में रविवार को होने वाले चुनाव को लेकर भारी संख्या में लोग जमा हुए थे। लेकिन चुनाव नहीं करने को लेकर हो-हंगामा के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी विनय कुमार पांडे,बीडियो अजय कुमार दास, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी डॉ.राकेश कुमार रवि, सब इंस्पेक्टर शौकत खान मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और चुनाव प्रक्रिया को तत्काल स्थगित कर दिया गया। फिलहाल मदरसे का संचालन अस्थायी रूप से मजलिस-ए-शूरा के निगरानी में किया जाएगा। जब तक नई कमेटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.