नई दिल्ली, जनवरी 5 -- कुणाल खेमू और नेहा धूपिया स्टारर वेब सीरीज 'सिंगल पापा' का पहला सीजन सुपरहिट रहा और दर्शकों के लिए गुड न्यूज यह है कि इसके दूसरे सीजन का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। नेटफ्लिक्स के इस हंसी-मजाक और इमोशन्स से लबरेज शो में कुणाल खेमू ने गौरव गहलोत का किरदार निभाया था। नेटफ्लिक्स ने ऐलान किया है कि इस वेब सीरीज का दूसरा सीजन जल्द ही आएगा, हालांकि अभी तक इसकी रिलीज डेट नहीं बताई गई है। बता दें कि पहले सीजन की IMDb पर रेटिंग 10 में से 8 रही थी।नेटफ्लिक्स ने कर दिया बड़ा अनाउंसमेंट नेटफ्लिक्स ने बड़े क्रिएटिव अंदाज में दूसरे सीजन का ऐलान किया है। एक बच्चे की तस्वीर साझा करते हुए नेटफ्लिक्स ने लिखा है- बधाई हो, सीजन 2 जल्द आने वाला है। जल्द आ रहा है नेटफ्लिक्स पर। फोटो में इसी वेब सीरीज वाला बच्चा यलो कलर की टीशर्ट पहने बैठ...