रामगढ़, जून 9 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। होसिर में रविवार को मंडा का पर्व धूमधाम मनाया गया। सर्वप्रथम में भोक्ता और सौक्ताइनों ने दिन भर उपवास रखकर लोटन सेवा की। इसके बाद सचिन पांडेय ने विधि विधान से कलश स्थापना के साथ शिव-पार्वती पूजा अर्चना कराया। मंडा पूजा के दौरान करीब 185 भोक्ता और 125 सोक्ताइनों ने दहकते अंगारों में फूलकुंदी कर भगवान के शिव के प्रति भक्ति और आस्था का परिचय दिया। इसके बाद बनस झूला किया गया। मंडा पर्व को लेकर मेला का भी आयोजन किया गया। जिसमें बंगाल और खरसांवा के छऊ नृत्य टीम ने नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन किया। मंडा पूजा में विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो शामिल हुए। मंडा को सफल बनाने में हीरालाल महतो, संतोष चौधरी, रवि कुमार महतो, महेश साव, नागेश्वर पटेल, पंसस गणेश महतो, प्रमोद महतो, गोल्डी साव, कार्तिक महतो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.