रामगढ़, जनवरी 31 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी पुलिस ने शनिवार को थाना क्षेत्र के रोयांग मुर्गा लड़ाई बाजार के कुछ दूरी पर झाड़ी से एक अधेड़ व्यक्ति का सड़ा गला शव बरामद किया। जिसकी पहचान लापता 60 वर्षीय व्यक्ति इंद्र तुरी के रुप में की गई है। इंद्र तुरी होसिर ग्राम का रहने वाला था। जिसके लापता होने की लिखित सूचना उसके पुत्र अजय तुरी ने गिद्दी थाना में पिछले दिन दिया था। जिसमें पिता इन्द्र तुरी के 11 जनवरी को घर से दोपहर ढाई बजे रोयांग मुर्गा लड़ाई बाजार जाने की बात कही थी। इसके बाद पिता के घर वापस नहीं आने की बात कहकर लापता होने की सूचना देकर खोज बीन करने की मांग किया था। इधर गिद्दी पुलिस ने शव को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है। इंद्र तुरी के लापता होने के 20 दिन बाद सड़ा गला शव बरामद होने के बाद कुछ लोग उसके हत्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.